पटना, अप्रैल 27 -- स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा है कि आतंकियों को पालने-पोषने और संरक्षण देने में माहिर आंतकवाद का सरगना पाकिस्तान अब जमींदोज होने के कगार पर है। भारत में पहलगाम जैसी आतंकी घटना को अंजाम देने वाले पाकिस्तान की अब खैर नहीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कूटनीति के आगे पड़ोसी मुल्क घुटने टेकने लगा है। रविवार को जारी बयान में मंत्री ने कहा कि पीएम मोदी ने बिहार की धरती से खुला ऐलान कर दिया है कि आंतकी और आतंकियों के सरपरस्तों की बची हुई जमीं भी अब छीनने वाली है। उसी क्रम में भारत के द्वारा सिंधु जलसंधि रद्द करने की घोषणा से ही पाकिस्तान हुक्मरान परेशान हो गया है। पाकिस्तान के कमोबेश सारे नेता हकलाने लगे हैं। असल में ऐसे ही निर्णय कुशल राजनीति का हिस्सा होता है। अब पाकिस्तानी मीडिया भारत द्वारा झेलम में ज्यादा पानी छोड़े ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.