बिहारशरीफ, सितम्बर 20 -- सत्ता संग्राम देश की कर प्रणाली को बनाया गया है सरल-सिंधी व्यापार संगठन बोर्ड के अध्यक्ष ने बतायी जीएसटी की बारीकियां भाजपा ने व्यापारियों को जागरूक करने के लिए किया कार्यक्रम फोटो : बीजेपी-बिहारशरीफ के नाला रोड में शनिवार को भाजपा के कार्यक्रम में जीएसटी की बारीकियां समझाते व्यापार संगठन बोर्ड के अध्यक्ष सुनील जे सिंधी व अन्य। बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। भाजपा ने शनिवार को नाला रोड में 'जीएसटी का मिला उपहार-धन्यवाद मोदी सरकार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में व्यापारियों ने भी भाग लिया। इसमें भारत सरकार के व्यापार संगठन बोर्ड के अध्यक्ष सुनील जे सिंधी भी शामिल हुए। उन्होंने व्यापारियों को जागरूक करते हुए जीएसटी की बारीकियां समझायी और कहा कि नयी कर व्यवस्था से आमलोगों को ...