महाराजगंज, नवम्बर 17 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सदर विधानसभा क्षेत्र के चौक नगर पंचायत में सोमवार को भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती पर एकता यात्रा निकाली गई। यात्रा का नेतृत्व केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने किया। इस दौरान मंत्री ने कहा कि देश की एकता और अखंडता सरदार पटेल के अद्वितीय योगदान की देन है। नगर पंचायत पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और माल्यार्पण कर सम्मानित किया। केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल, जिलाध्यक्ष संजय पांडेय और सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया को विशाल माला पहनाई गई। यात्रा के दौरान सरदार पटेल अमर रहें, वंदे मातरम्, एक भारत, श्रेष्ठ भारत के नारों ने पूरे नगर में देशभक्ति का माहौल बना दिया। गंभीरनाथ तिराहे पर माल्यार्पण के बाद शुरू ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.