मुरादाबाद, मई 19 -- मुरादाबाद। कौशल्या कन्या इंटर कॉलेज में रानी अहिल्याबाई होल्कर की 300वी जयंती पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की गई। छात्राओं ने रंगोली प्रतियोगिता, पोस्टर प्रतियोगिता एवं दौड़ प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष प्रिया अग्रवाल ने रानी अहिल्याबाई के कृतित्व और व्यक्तित्व के बारे में बताया। विशिष्ट अतिथि राहुल प्रजापति ने कहा कि रानी अहिल्याबाई की जयंती पर छात्राओं ने जिन प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया, उसमें अपना प्रदर्शन भी बेहतर रखा। प्रधानाचार्य डॉ. मधुबाला त्यागी ने सभी का आभार व्यक्त किया। कहा कि सभी को देश की एकता, अखंडता में अपना बहुमूल्य योगदान देना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन डॉ. नेहा त्रिपाठी ने किया। इस मौके पर कल्पना कुमारी, शिल्पी, रश्मि रानी, व...