नई दिल्ली, फरवरी 14 -- nareमारुति सुजुकी इंडिया सालों से देश की नंबर-1 कार कंपनी है। कंपनी को इस पोजीशन पर बरकरार रखने में उसके मिनी सेगमेंट का अहम रोल रहा है। खासकर, इस सेगमेंट में उसकी ऑल्टो बड़ी खिलाड़ी रही है। कंपनी ने पहली बार ऑल्टो को 2000 में लॉन्च किया गया था, जिसे भारतीय बाजार के लिए एक सस्ती, फ्यूल-एफिशिएंट कार के तौर पर पेश किया गया था। हालांकि, जैसे-जैसे बाजार के ट्रेंड और कंज्यूमर सेंटिमेंट में बदलाव के कारण SUVs का चलन बढ़ा है, मिनी सेगमेंट को भारी नुकसान हुआ है। सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (SIAM) के डेटा के अनुसार, मारुति सुजुकी मिनी सेगमेंट की बिक्री में 13% की गिरावट आई है, जो अप्रैल 2024 से जनवरी 2025 में 1.03 लाख यूनिट से घटकर अप्रैल 2025 से जनवरी 2026 में 90,312 यूनिट रह गई है। जबकि मारुति सुजुकी के SUV...