सीवान, दिसम्बर 21 -- तरवारा, एक संवाददाता। तरवारा बाजार में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आत्मनिर्भर भारत-स्वदेशी अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से स्वदेशी उत्पादों के उपयोग को बढ़ावा देने और देश की आर्थिक मजबूती में आमजन की भागीदारी पर जोर दिया गया।भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष राहुल तिवारी ने कहा कि आज समय आ गया है कि हम सभी अपने दैनिक जीवन में स्वदेशी निर्मित वस्तुओं को अपनाएं। उन्होंने कहा कि स्वदेशी अभियान की सफलता के लिए केवल स्वयं संकल्प लेना ही नहीं, बल्कि अपने मित्रों, संबंधियों और रोजमर्रा में मिलने वाले लोगों को भी स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग के लिए प्रेरित करना आवश्यक है।जिला अध्यक्ष ने कहा कि जब-जब हम स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग करते हैं, तब-तब देश के किसी न किसी कोने में स्थित स्वदेशी उद्योगों और कारी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.