प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 14 -- रानीगंज। दरियापुर पावर हाउस से पूर्व विधायक धीरज ओझा के नेतृत्व में गुरुवार को कार्यकर्ताओं के साथ साइकिल तिरंगा यात्रा निकाली गई। डीजे की देश भक्ति गीतों की धुन के साथ तहसील परिसर में तिरंगा यात्रा पहुंची। तहसील परिसर में जननायक मंगल पांडेय की प्रतिमा पर पूर्व विधायक धीरज ओझा ने माल्यार्पण किया। उन्होंने कहा कि आजादी को हम लोगों को संजोए रखना है। हमारा तिरंगा हमारे देश के लिए आन बान शान है। कार्यक्रम के दौरान ब्लॉक प्रमुख सत्यम ओझा, अजय ओझा, नीरज ओझा, अशोक कुमार मिश्रा, आत्म प्रकाश मिश्रा, बद्री प्रसाद गुप्ता, देवेश प्रताप सिंह, जयेन्द्र नाथ उपाध्याय, अजय उपाध्याय, शैलेश पांडेय, प्रमोद कुमार तिवारी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...