मुजफ्फरपुर, फरवरी 27 -- गोरौल,हिंदुस्तान संवाददाता। कांग्रेस के बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लावारू ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होते हैं। आज देश किस परिस्थिति से गुजर रहा है, किसी से छिपा नहीं है। महंगाई, बेरोजगारी चरम पर है। कांग्रेस के शासन में इस तरह की बेरोजगारी और महंगाई नहीं थी। आनेवाले विधानसभा चुनाव में क्या करना है, कहने की जरूरत नहीं है। वे गुरुवार को पटना से मुजफ्फरपुर जाने के दौरान हरशेर चौक पर बोल रहे थे। उनके साथ महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लाम्बा, राष्ट्रीय सचिव सुशील कुमार पासी एवं प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह भी थे। इस दौरान पूर्व मंत्री वीणा शाही के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बिहार प्रभारी का स्वागत किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष राजकिशोर चौधरी, पंकज श्रीवास्तव, संजय सिंह, संजीव कुमार, मो. दाऊदी, मो. इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.