नई दिल्ली, मार्च 18 -- देश की राजधानी दिल्ली एक बार फिर देश का सबसे प्रदूषित महानगर बन गया है। मंगलवार को जारी एक रिपोर्ट के मुताबिक 2024-25 की सर्दियों में औसत पीएम 2.5 सांद्रता 175 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज की गई थी जो की देश के सभी महानगरों की तुलना में सबसे ज्यादा है। हालांकि एक अच्छी खबर भी है। प्रदूषण का ये आंकड़ा 2023-24 की सर्दियों के मुकाबले कम है। विज्ञान एवं पर्यावरण केंद्र (CSE) की जांच में पाया गया है कि दिल्ली में पीएम 2.5 का लेवल 2023-24 की सर्दियों में 189 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर था जो इस बार की सर्दियों के मुकाबले ज्यादा है। वहीं 2024-25 की सर्दियों में दिल्ली के बाद कोलकाता देश का सबसे प्रदूषित महानगर दर्ज किया गया है। इस दौरान यहां औसत पीएम 2.5 सांद्रता 65 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर थी। रिपोर्ट के मुताबिक पिछली...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.