औरंगाबाद, मार्च 1 -- मदनपुर, एक संवाददाता। देश का बजट किसानों की समृद्धि को ध्यान में रखकर बनाया गया है। ये बातें प्रधानमंत्री ने केन्द्रीय कृषि किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा शनिवार को आयोजित वेबिनार में कही। इस मीटिंग में एफपीओ मां उमंगेश्वरी एग्रो फार्मर्स प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड भी शामिल हुआ। उन्होंने बताया कि देश चना व मूंग में आत्मनिर्भर हुआ है। उड़द व मसूर दाल कुछ मात्रा में विदेश से मंगाना पड़ रहा है। फार्मर्स प्रोड्यूसर कंपनी को और मजबूत करने और किसान हित में काम करने की बात कही। इस बैठक में नाबार्ड डीडीएम सुशील कुमार सिंह, आईजीएस जिला समन्वयक अमित कुमार पाण्डेय, मां उमंगेश्वरी एग्रो फार्मर्स प्रोड्यूसर कंपनी के अध्यक्ष, सीईओ रोहित कुमार ठाकुर, परमानन्द सिंह आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.