बरेली, मार्च 12 -- नगर के राजकीय कन्या इंटर कालेज में उप्र कौशल विकास मिशन के प्रोजेक्ट प्रवीण के अन्तर्गत असिस्टेंट हेयर ड्रेसर एंड स्टायलिस्ट कोर्स का शुभारम्भ किया गया। कोर्स का आरम्भ करते हुए तहसीलदार आशीष कुमार सिंह ने कहाकि हमारे देश में सर्वाधिक जनसंख्या वाला देश है, सरकार की मंशा है कि सभी युवकों को प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बनाया जाये। भमोरा ब्लाक प्रमुख पति वेदप्रकाश यादव तथा प्रधानाचार्य सुमन कुमारी ने विचार रखें। यहां 140 छात्राओं को प्रशिक्षित किया जायेगा। इस दौरान योगेश माहेश्वरी, मीना मौर्य, अभिषेक, भावना, अवनीश मौजूद रहे तथा संचालन सुशांत यादव ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.