गाज़ियाबाद, दिसम्बर 26 -- ट्रांस हिंडन, संवाददाता। शहर की हवा एक बार फिर से बिगड़ गई है। दो दिन तक खराब श्रेणी में रहने के बाद गुरुवार को बेहद खराब श्रेणी में पहुंच गई। इसके साथ ही गाजियाबाद 382 एक्यूआई के साथ देश का तीसरा सबसे प्रदूषित शहर बन गया। हालांकि, पहले स्थान पर पंचकूला 403 एक्यूआई के साथ रहा। दूसरे नंबर पर ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई 394 दर्ज किया गया। गाजियाबाद में वसुंधरा और संजय नगर सबसे ज्यादा प्रदूषण वाले क्षेत्र रहे। पिछले दिनों हवा की रफ्तार 12 से 13 किलोमीटर प्रतिघंटा थी, जिसके चलते दो दिन शहर की हवा में सुधार नजर आ रहा था। गुरुवार से हवा की रफ्तार धीमी होने लगी और 25 दिसंबर की शाम से शहर का एक्यूआई तेजी से बढ़ने लगा। गुरुवार को 280 एक्यूआई के मुकाबले शुक्रवार को एक्यूआई में 98 अंकों की वृद्धि दर्ज की गई। शुक्रवार को तेज धूप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.