बदायूं, फरवरी 7 -- बदायूं। स्काउट भवन प्रशिक्षण केंद्र पर भारत स्काउट और गाइड द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में जिले के ट्रेनरों को शोल्डर बैज ससम्मान प्रदान किए गये। पदाधिकारियों द्वारा आगामी स्काउट-गाइड गतिविधियों को नई दिशा और ऊर्जा प्रदान की गई। समारोह में जिला संगठन कमिश्नर मोहम्मद असरार और स्काउट प्रशिक्षक नंदराम शाक्य को उनके लंबे समय से किए जा रहे समर्पित, अनुशासित और निस्वार्थ सेवाभाव के लिए शोल्डर बैज ससम्मान प्रदान किये। स्काउट संस्था के प्रादेशिक वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं जिला मुख्यायुक्त महेश चंद्र सक्सेना ने कहा कि स्काउटिंग आंदोलन बच्चों और युवाओं को जिम्मेदार नागरिक बनाने की प्रयोगशाला है। उन्होंने कहा कि मोहम्मद असरार और नंदराम शाक्य जैसे कर्मठ कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ हैं, जिनके सतत प्रयासों से स्काउट-गाइड का संदेश गांव-गांव और...