मेरठ, अगस्त 6 -- कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा मंगलवार को कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष अवनीश काजला के शीलकुंज स्थित आवास पर पहुंचे। पूर्व जिला अध्यक्ष अवनीश काजला, महानगर कांग्रेस अध्यक्ष रंजन शर्मा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सतीश शर्मा , डॉ. अशोक आर्य, रीना शर्मा, सोनम रानी, संजय कटारिया, तेजपाल डाबका, कामिल लावड़, अनिल प्रेमी, राज केसरी, सुमित विकल, पंकज चौधरी, राजू यादव ने उनका स्वागत किया। आलोक शर्मा ने कहा कि देश का जनमत अब बदलाव चाहता है। जनता का भरोसा कांग्रेस में फिर से लौट रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...