नई दिल्ली, फरवरी 20 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने एआई समिट में युवा कांग्रेस के प्रदर्शन की कड़ी निंदा करते हुए कहा है कि यह देश के लिए और देशवासियों के लिए दुखी करने वाला दिन है। उन्होंने कहा है कि जिन पार्टियों के सिद्धांत नहीं होते, जिनकी नीतियां नहीं होती और जिनका नेतृत्व अराजकतावादी हो जाता है, तभी इस तरह की देश विरोधी सोच सामने आती है। भाजपा अध्यक्ष ने एक बयान में कहा है कि कांग्रेस की मानसिकता आज इतनी नीचे गिर गई है कि वह पूरी तरह से सभी भारतवासियों को शर्मसार कर रही है। उन्होंने कांग्रेस के नेताओं से कहा कि राहुल गांधी की अराजकतावादी नीति से पार्टी का पतन निश्चित रूप से तय है। जब पूरा विश्व भारत में हो रहे एआई इम्पैक्ट समिट के आयोजन पर गर्व कर रहा है तो ऐसे अराजकतावादी मानसिकता वाले लोग देश को बदनाम कर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.