गया, फरवरी 20 -- पवित्र रमजान माह के पहले जुमे पर जामा मस्जिद, पंचानपुर में बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एकत्र होकर नमाज अदा की। इस अवसर पर मस्जिद परिसर में सुबह से ही रौनक देखने को मिली और नमाजियों की भीड़ उमड़ पड़ी। नमाज के निर्धारित समय से काफी पहले ही मस्जिद परिसर और आसपास के रास्ते सफेद लिबास पहने नमाजियों से भर गए थे। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक, हर कोई अल्लाह की इबादत के लिए कतारों में खड़ा नजर आया। मस्जिद के इमाम मो. कौशर रजा ने अपने बयान में रमजान की फज़ीलत, सब्र, रोजा और इबादत की अहमियत पर प्रकाश डाला। इमाम नें कहा कि रमजान सिर्फ भूखा-प्यासा रहने का नाम नहीं है, बल्कि यह अपने अंदर के बुराइयों को खत्म करने और खुदा की राह पर चलने का महीना है। उन्होंने लोगों से आपसी भाईचारे, अमन-चैन और समाज में एकता बनाए रखने की अपील ...