पीलीभीत, जनवरी 5 -- बीसलपुर। पुलिस ने आबकारी टीम के साथ बीसलपुर पीलीभीत मार्ग पर शेरगंज हाल्ट को जाने वाले चकरोड पर देशी शराब की बिक्री करने वाले दो लोगों को पकड़ लिया। जिनके खिलाफ मुकदमा किया गया है। कोतवाली में दर्ज मुकदमे के मुताबिक आबकारी टीम ने एक सूचना पर पीलीभीत मार्ग पर शेरगंज हाल्ट के निकट दो युवकों को देशी शराब के साथ पकड़ लिया। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम गोविंद पुत्र वीरेंद्र कासिमपुर व राजेंद्र पुत्र हरदेव निवासी हाफिज नगर बन्नाही बताया। जिनके कब्जे से कुल 32 पौवा बरामद कर दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...