चंदौली, जनवरी 5 -- चकिया। एसपी आदित्य लांग्हे की ओर से शराब तस्करी के विरुद्ध कार्रवाई किए जाने के निर्देश के क्रम में थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शिकारगंज पोखरा अहरौरा मार्ग के पास चेकिंग के दौरान 8.8 लीटर देशी शराब बरामद। वहीं एक तस्कर को धर दबोचा। पुलिस ने पकड़े गए तस्कर मिर्जापुर जिले के जमालपुर थाने के भोकरौध निवासी छोटक के विरुद्ध आबकारी अधिनियम में मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अमित कुमार मिश्रा, हेडकांस्टेबल अनुज यादव, रामतीर्थ और कांस्टेबल प्रदीप सिंह शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...