मुंगेर, मार्च 20 -- मुंगेर, निज संवाददाता । सफियासराय थाना की पुलिस ने शराब बिक्री की गुप्त सूचना पर बुधवार को पड़हम में छापेमारी की। इस दरम्यान पड़हम निवासी मनोहर चौधरी को 12 लीटर देशी शराब के साथ उसके घर से गिरफ्तार किया। हालांकि छापेमारी के दौरान एक शराब धंधेबाज भागने में सफल रहा। थानाध्यक्ष अमरेश कुमार ने बताया कि 12 लीटर देशी शराब के साथ मनोहर चौधरी को उसके घर से गिरफ्तार किया गया है। जबकि उसका एक साथी भागने में सफल रहा है। जिसकी पहचान कर ली गई है। संशोधित उत्पाद अधिनियम के तहत दोनों धंधेबाज के विरूद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। फरार धंधेबाज की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.