बगहा, जनवरी 1 -- वाल्मीकिनगर। पुलिस और एसएसबी 21 वी वाहिनी रोहुआ टोला ने बुधवार की शाम संयुक्त रूप से 16.5 लीटर देसी चुलाई शराब के साथ दो शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया है। वाल्मीकि नगर थानाध्यक्ष मुकेश चंद्र कुमर ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि रोहुआ टोला के समीप सीमा से सेट नेपाल क्षेत्र के विवादित सुस्ता से शराब का खेप आने वाला है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए उक्त रास्ते में रोहुआ टोला बीओपी के उपनिरीक्षक जनार्दन सिंह और वाल्मीकि नगर थाने के पुलिस अवर निरीक्षक विनय कुमार सिंह के नेतृत्व में जांच शुरू की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...