औरंगाबाद, दिसम्बर 18 -- देव, एक संवाददाता। ढिबरा पुलिस ने थाना क्षेत्र के पथरा गांव से दक्षिण नहर के पास 138.4 लीटर देशी शराब के साथ तीन कारोबारी को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष रितेश उपाध्याय ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई। दो मोटरसाइकिल पर सवार होकर तीन लोग औरंगाबाद की ओर जा रहे थे। गिरफ्तार तस्करों की पहचान स्थानीय थाना क्षेत्र के भंडारी निवासी श्याम बिहारी कुमार और अशोक कुमार तथा यदुपुर के पीयूष राज के रूप में हुई है। पुलिस ने शराब के साथ मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली है। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर तीनों को जेल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...