औरंगाबाद, जनवरी 3 -- नरारी कला खुर्द थाना पुलिस ने शनिवार को सोन दियारा क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए बाइक पर लदी 55 लीटर महुआ शराब के साथ एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्कर की पहचान थाना क्षेत्र के खैरा गांव निवासी विक्की कुमार के रूप में की गई है। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि बरामद महुआ शराब और प्रयुक्त बाइक को जब्त कर लिया गया है। गिरफ्तार तस्कर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...