आगरा, दिसम्बर 17 -- बुधवार को निगम प्रवर्तन दल ने शराब के ठेकों पर प्रतिबंधित प्लास्टिक के गिलासों के उपयोग को लेकर बड़ी कार्रवाई की। कटरा बजीर खां और नुनिहाई क्षेत्र स्थित देशी शराब के ठेकों पर छापा मारा। यहां प्लास्टिक के गिलासों का खुलेआम उपयोग किया जा रहा था। दोनों ठेकों पर दस हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। इसके अलावा कटरा बजीर खां क्षेत्र में दो दुकानदारों को प्रतिबंधित प्लास्टिक के गिलास बेचते रंगे हाथों पकड़ा गया। दोनों दुकानदारों पर मौके पर ही जुर्माना वसूलते हुए प्रतिबंधित सामग्री जब्त कर ली। अधिकारियों ने बताया सिंगल यूज प्लास्टिक पर्यावरण के लिए गंभीर खतरा है और इसके उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध है। शासन स्तर से स्पष्ट निर्देश हैं कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ बिना किसी ढिलाई के सख्त कार्रवाई की जाए।

हिंदी हिन्दुस्तान...