फिरोजाबाद, मार्च 26 -- शहर के मोहल्ला उत्तम नगर में आवंटित किए गए देशी शराब के ठेका के विरोध में क्षेत्रीय लोग उतर आए हैं। महिलाओं और पुरुषों ने धरना दिया। उन्होंने जिला प्रशासन से ठेका को दूसरे स्थान पर खुलवाए जाने की मांग की है। अन्यथा की स्थिति में आंदोलन करने की चेतावनी दी है। क्षेत्रीय पार्षद रीना देवी का कहना है कि गत वर्षों से देशी शराब का ठेका नगला पीपरिया के नाम से था। वित्तीय वर्ष 2025-26 में मोहल्ला उत्तम नगर के नाम से आवंटित कर दिया है। जिससे महिलाओं और पुरुषों में रोष व्याप्त है। रामरतन का कहना है कि ठेका से 40 मीटर दूर धार्मिक स्थल है। जबकि शराब के ठेका पर सुबह से रात तक जमघट लगा रहता है। ऐसे में इधर से गुजरने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस संबंध में कई बार विभागीय अधिकारियों को अवगत कराया, लेकिन अभी तक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.