महाराजगंज, मार्च 18 -- बृजमनगंज। नगर पंचायत बृजमनगंज में काली मंदिर व जूनियर हाईस्कूल के निकट स्थित देशी शराब की दुकान को हटाने को लेकर नगर पंचायत बृजमनगंज के चेयरमैन राकेश जायसवाल ने समाधान दिवस फरेंदा में एसडीएम को पत्रक दिया है। बताया कि नगर पंचायत के पूर्वी छोर कोल्हुई तिराहे के पास देशी शराब की दुकान स्थित है। यहां पर काली माता का मंदिर व सौ मीटर के अंदर ही जूनियर हाईस्कूल भी स्थित हैं। शराब की दुकान वहां स्थित होने से आए दिन वाद-विवाद की आशंका बनी रहती है। साथ ही नशे के शौकीनों के जमावड़े व चखनों की दुकानों से वहां भीड़ की स्थिति बनीं रहती है। कस्बे में स्थित होने के कारण महिलाओं व बच्चों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में इस दुकान को हटवाया जाना जरूरी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.