मथुरा, फरवरी 5 -- श्रीहरिदासबिहारी फाउंडेशन भारत ट्रस्ट द्वारा द्विदिवसीय इष्ट सेवा पर्व आयोजित किया गया। इसके अंतर्गत ट्रस्ट संस्थापक इतिहासकार आचार्य प्रहलाद बल्लभ गोस्वामी महाराज के सानिध्य में फाउंडेशन परिवार से जुड़े देशी-विदेशी भक्तों की ओर से जन-जन के आराध्य ठाकुर बांकेबिहारी महाराज की सेवार्थ विभिन्न प्रकार के सेवा मनोरथ सम्पन्न हुए। द्विदिवसीय इष्टसेवा पर्व के प्रथम दिवस मंगलवार की सांय भारतीय जनता पार्टी ब्रज क्षेत्र के सहप्रभारी एवं फाउंडेशन के प्रवक्ता विजय गुप्ता व पल्लवी गुप्ता की ओर से ठाकुरजी की सेवार्थ श्रंगार, भोग, तिलक, पूजन, देहरीसेवा, इत्रसेवा, भक्तसेवा आदि विविध मनोहारी सेवाएं अत्यंत उत्साह पूर्वक की गई। इसी क्रम में सुमेश भटनागर परिवार (ऑस्ट्रेलिया) ने आराध्यप्रभु की सेवा में तुलसी, चंदन, पुष्पार्चना सहित आम भक्तों क...