मुरादाबाद, मार्च 25 -- कटघर थाना पुलिस ने पीतलनगरी चौकी क्षेत्र निवासी प्रिंस सक्सेना और शिवम ठाकुर को विस्फोटक अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर जेल भेजा है। आरोपियों के पास से चार देशी बम बरामद किये हैं। एसएचओ कटघर संजय कुमार ने बताया कि सोमवार देर रात करीब ढाई बजे एसआई कृष्ण कुमार अपनी टीम के साथ बलदेवपुरी इलाके में गश्त पर थे। उसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि दो युवक देशी बम लेकर देवापुर कल्याणपुर रोड पर दिल्ली-लखनऊ हाईवे अंडर पास के नीचे गत्ता फैक्ट्री के पास किसी के इंतजार में खड़े हैं। सूचना के बाद एसआई कृष्ण कुमार की टीम ने घेराबंदी कर अंडर पास से करीब 50 कदम पहले पुलिया के पास खड़े दोनों युवकों को दबोच लिया। तलाशी लेने पर उनके पास से चार देशी बम बरामद हुए। पूछताछ में एक की पहचान पीतलनगरी के श्याम देवी स्कूल के पास रहने वाले प्रिंस सक्स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.