मधुबनी, नवम्बर 20 -- लौकही। नरहिया थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बनगामा गांव से मंगलवार की रात एक देशी पिस्तौल, आठ जिन्दा गोली तथा एक खाली खोखा के साथ एक बदमाश को पकड़ लिया। धराये की पहचान नीतेश मुखिया के रूप में की गई है। यह जानकारी नरहिया थानाध्यक्ष निलेश कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि मंगलवार की शाम को सूचना मिली कि बनगामा में एक बदमाश गोली फायर कर लोगों को डरा धमका रहा है। इसी के सत्यापन में थाना के सव इंस्पेक्टर रामायण राम पुलिस बल के साथ बनगामा पहुंचे। यहां पुलिस की गाड़ी को देखते हीं बदमाश भागने लगे। पुलिस बल ने उसका पीछा किया और उसके पास से एक देशी पिस्तौल, आठ जिन्दा गोली और एक खाली खोखा बरामद कर लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर धराये बदमाश को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। फुलपरास के डीएसपी अम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.