संतकबीरनगर, मार्च 29 -- मेंहदावल, हिन्दुस्तान संवाद। मेंहदावल पुलिस ने दो शातिर अपराधियों को पकड़ने में सफलता पाई है। पुलिस ने तलाशी के दौरान दोनों के पास एक अदद देशी पिस्टल व तीन जिंदा कारतूस बरामद किया है। शातिरों पर पुलिस ने आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेजा है। प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार की रात में वह हमराहियों के साथ गश्त पर थे। इसी दौरान मेंहदावल रोडवेज के पास दो संदिग्घ बाइक पर दिखाई पड़े। जिन्हें रोकने का प्रयास किया गया तो वह भागने का प्रयास करने लगे। जिस पर उप निरीक्षक रामाश्रय प्रसाद, हेड कांस्टेबल मोतीलाल यादव, कांस्टेबल धीरेन्द्र प्रताप सिंह, अनुराग सिंह, ओमप्रकाश, मिन्टू गुप्ता की टीम ने उन्हें धर दबोचा। तलाशी के दौरान एक के पास 32 बोर का पिस्टल व एक जिंदा कारतूस तथा दूसरे के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.