देवरिया, दिसम्बर 8 -- देवरिया, निज संवाददाता। देशी गाय खरीदने को पशुपालकों को 12 लाख रूपये का अनुदान मिलेगा। इच्छुक किसान पशुपालन विभाग के नन्द बाबा दुग्ध मिशन के मिनी नंदिनी कृषक समृद्धि योजना के तहत देशी गाय खरीदकर दुग्ध व्यवसाय कर सकते हैं। इसके लिए पशुपालन विभाग द्वारा नये वित्तीय वर्ष में आवेदन लिए जाते हैं। इकाई स्थापना को लाभार्थी 15 फ़ीसदी पूंजी लगायेंगे तथा 35 फीसदी बैंक से लोन लेना होगा। जबकि शेष 50 फीसदी पशुपालन विभाग द्वारा अनुदान दिया जायेगा। पशुपालन विभाग के मिनी नंदिनी कृषक समृद्धि योजना के तहत 10 देशी नस्ल की गायों की एक ईकाई स्थापित किया जाएगा। इसकी स्थापना को अधिकतम 11.80 लाख रूपये अनुदान दो चरणों में दिया जाएगा। इसमें लाभार्थी अंश 15 प्रतिशत, बैंक ऋण 35 प्रतिशत व इकाई लागत अधिकतम 50 प्रतिशत अनुदान दिया जाएगा। दस गायों क...