कटिहार, जनवरी 31 -- कटिहार/बारसोई, एक संवाददाता जिले में अपराध नियंत्रण को लेकर चल रहे विशेष समकालीन अभियान के तहत बारसोई थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने ग्राम रोहिया में छापेमारी कर अवैध हथियार के साथ तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से एक देसी कट्टा और लोहे के दो चाकू बरामद किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी ने बताया कि रात जिलेभर में विशेष अभियान चलाया गया। इसी दौरान बारसोई थाना को गुप्त सूचना मिली कि रोहिया गांव में तीन युवक अवैध हथियार लेकर छिपे हुए हैं और किसी बड़ी अपराधिक घटना को अंजाम देने के फिराक में है। सूचना की पुष्टि के बाद बारसोई थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु डीएसपी ने पुलिस बल के साथ गांव में दबिश दी और मौके से तीनों आरोपियों को दबोच लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान अशोक राम , अर्जुन कुम...