देहरादून, जुलाई 5 -- केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर नौ जुलाई को प्रस्तावित देशव्यापी हड़ताल को लेकर शनिवार को प्रेस क्लब में प्रेस वार्ता की गई। इसमें वक्ताओं ने हड़ताल को सफल बनाने के लिए एकजुट होने का आह्वान किया। इस अवसर पर इंटक के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट, सीटू के प्रांतीय अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह नेगी, एटक के प्रांतीय महामंत्री अशोक शर्मा, एक्टू के प्रांतीय महामंत्री केके बोरा, सीटू के प्रांतीय सचिव लेखराज ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने 44 श्रम कानूनों में से 29 प्रभावशाली कानूनों के स्थान पर श्रमिक विरोधी चार श्रम संहिताएं बनाई। जिनके लागू होने से पूंजीपतियों द्वारा मजदूरों का शोषण बढ़ जाएगा। इसलिए श्रम संहिताओं को समाप्त कर श्रम कानूनों को और अधिक प्रभावशाली बनाने व अन्य मांगों को ल...