बोकारो, जनवरी 28 -- कथारा, प्रतिनिधि। संयुक्त मोर्चा की जारंगडीह स्थित एटक कार्यालय में मंगलवार को बैठक में ढोरी, बीएंडके व कथारा प्रक्षेत्र के इंटक, एटक, सीटू, एचएमएस व एक्टू से संबद्ध यूनियनों के लोग शामिल हुए। अध्यक्षता वरिष्ठ नेता चंद्रशेखर झा ने की ।श्रमिक संगठनों के नेताओं ने 12 फरवरी को देशव्यापी हड़ताल को सफल बनाने का संकल्प लिया। कहा कि यह लड़ाई मजदूरों के अधिकार की लड़ाई है चारों लेबर कोड को रद्द करना इस हड़ताल का मकसद है। मजदूरों के कई दशकों के संघर्ष, त्याग, तपस्या एवं बलिदान से श्रम कानूनों को बनाया गया था। परंतु आज देशी एवं विदेशी पूंजीपतियों को खुश रखने के लिए केन्द्र सरकार ने यह कोड को लागू जरने के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। यह लड़ाई श्रमिकों और पूंजीपतियों के बीच है। निर्णय लिया गया कि 2 फरवरी को करगली में मजदूरों का कंव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.