धनबाद, फरवरी 7 -- अलकडीहा, प्रतिनिधि। केन्द्र के मोदी सरकार के चार नये श्रम कोड लागू करने विरोध में 12 फरवरी को औद्योगिक हड़ताल को लेकर शुक्रवार को संयुक्त मोर्चा की ओर से क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाया गया। प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की गई। इस दौरान केओसीपी में विरोध प्रदर्शन करते हुए मोर्चा के नेताओं ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार द्वारा चार लेबर कोड लागू किया गया है। जो मजदूरों के लिए घातक है। इसलिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। खासकर संगठित कर्मियों से अपील की जाती है कि 12 फरवरी को पूरे देश में होने वाले हड़ताल में शामिल होकर इस सरकार को झुकाने का काम करें। मौके पर मोर्चा के तुलसी रवानी, बिंदा पासवान, राजेंद्र पासवान, दिलीप नाग, आशीत घोष, अलाउद्दीन अंसारी, रोहन भुइयां, राजाराम पासवान, तेजेंद्र वर्मा, देवनारायण मल्लाह, शशि पासवान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.