बोकारो, फरवरी 6 -- जरीडीह बाजार, प्रतिनिधि। सीसीएल बीएंडके एरिया ट्रेड यूनियन संयुक्त मोर्चा की बैठक गुरुवार को संडे बाजार स्थित शफीक स्मृति भवन में की गई। अध्यक्षता आरसीएमयू नेता दिगंबर महतो ने की। कोयला मजदूरों से अपील किया गया कि आगामी 12 फरवरी को देशव्यापी हड़ताल के दिन केंद्र सरकार की श्रम व मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ अपनी एकजुटता को दिखाना है। 6 फरवरी को बोकारो कोलियरी डीडी माइंस, सिविल व परियोजना कार्यालय, 7 फरवरी को कारो वर्कशॉप व कारो परियोजना कार्यालय, 8 फरवरी को खासमहल कोनार परियोजना, 9 फरवरी को जीएम ऑफिस, फिल्टर प्लांट व क्षेत्रीय अस्पताल तथा 10 फरवरी को करगली पीट, वाशरी, एमआरएस में पीट मीटिंग होगी। यूसीडब्ल्यूयू के सुजीत कुमार घोष, गणेश प्रसाद महतो, आफताब आलम खान, एसके आचार्या, मो असगर, मनोज मंडल, आरसीएमयू के सुबोध सिंह पव...