धनबाद, फरवरी 6 -- जोड़ापोखर, प्रतिनिधि। केंद्र सरकार के चार नए श्रम कोड के विरोध में 12 फरवरी को आहूत देशव्यापी हड़ताल को बैकवर्ड क्लास कोल एम्प्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन ने समर्थन देने की घोषणा की है। एसोसिएशन के महासचिव जय बहादुर सिंह यादव ने कोल इंडिया अध्यक्ष व सभी अनुषंगी कंपनियों की शाखाओं सहित इंटक, एटक, एचएमएस और सीटू के अध्यक्षों व महासचिवों को ईमेल के माध्यम से पत्र भेजकर सूचित किया है। पत्र के माध्यम से उन्होंने कहा है कि देश के करीब 60 प्रतिशत श्रमिक ओबीसी समाज से आते हैं, जो प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से इन चार श्रम संहिताओं से प्रभावित होंगे। इसलिए एसोसिएशन भी इस हड़ताल का समर्थन करेगा। वहीं कोयला भवन कमेटी के अध्यक्ष राम दुलार सिंह ने कहा कि हड़ताल को सफल बनाने के लिए मजदूरों को एकजुट किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...