बोकारो, जनवरी 28 -- ट्रेड यूनियन संयुक्त मोर्चा की ओर से आगामी 12 फरवरी को होने जा रही देशव्यापी हड़ताल के समर्थन में कोक ओवेन कैंटीन नं 1 रेस्ट रूम में सभा आयोजित किया गया। सभा में इंटक के महामंत्री बी एन चौबे ने कहा पूर्वजों के लंबे संघर्षों और शहादत से पहले मजदूरों को कुछ कानूनी अधिकार हासिल थे। उसे कमजोर करके श्रम कोड बना दिया गया है। कार्य अवधि 8 घंटा को बढ़ाकर 12 घंटा किया जा रहा है। महिलाओं को भी प्लांट में रात्रि पाली ड्यूटी करना पड़ेगा। 50 से कम मजदूर होने पर ठेकेदार को लेबर लाइसेंस बनाने की जरूरत नहीं है। इससे पूरे देश में अराजक स्थिति पैदा हो जाएगा। मजदूरों को देखने सुनने वाला कोई माई-बाप नहीं होगा। एटक के महामंत्री रामाश्रय प्रसाद सिंह ने कहा 1990 से पहले पब्लिक सेक्टर का जमाना था। लोगों को 60 साल की नौकरी की गारंटी थी। सामाजि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.