वाराणसी, फरवरी 9 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। मांगों के समर्थन में बैंककर्मियों की देशव्यापी हड़ताल 12 फरवरी को प्रस्तावित है। इसके समर्थन में सोमवार को बैंक ऑफ इंडिया के आंचलिक कार्यालय पर कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। बैंक ऑफ इंडिया स्टाफ एसोसिएशन यूपी के प्रांतीय महासचिव अनन्त मिश्र ने बताया कि प्रस्तावित हड़ताल में ऑल इंडिया बैंक एम्पलाइज यूनियन, ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन एवं बीईएफआई यूनियन के साथ एलआईसी एवं बीमा यूनियन भी शामिल होगी। कर्मचारियों की मांगों में कर्मचारी कैडर में पर्याप्त भर्ती, हर शाखा में सुरक्षा प्रहरी की भर्ती, आउटसोर्सिंग का विरोध, निजीकरण के प्रयास का विरोध, श्रम कानूनों में कर्मचारियों के हितों की अनदेखी, अनुलाभों में उचित वृद्धि आदि शामिल है। इस दौरान सुनील मौर्य, सुशील गुप्ता, पीके घोष, विवेक गुप्ता, र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.