कोडरमा, जुलाई 6 -- झुमरी तिलैया निज प्रतिनिधि। सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ 9 जुलाई को देशव्यापी मजदूर हड़ताल को लेकर डोमचांच प्रखंड में झारखंड राज्य आंगनबाड़ी सेविका सहायिका यूनियन (सीटू) के बैनर तले सेविका-सहायिकाओं की बैठक हुई। मौके पर मुख्य रूप से सीटू के राज्य सचिव संजय पासवान मौजूद थे। उन्होंने कहा कि 17 सूत्री मांगों को लेकर 9 जुलाई को देशव्यापी हड़ताल चार श्रम संहिता (लेबर कोड) यह मजदूर कर्मचारियों के लिए गुलामी का दस्तावेज़ है, जो मोदी सरकार ने कोरोना काल में काला कृषि कानून के साथ पास करा लिया था, जिसके खिलाफ श्रमिक संगठन लगातार संघर्ष कर रहा है। बैठक को आंगनबाड़ी यूनियन की जिलाध्यक्ष शोभा प्रसाद ने भी संबोधित किया। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष शकुन्तला मेहता जबकि संचालन प्रखंड सचिव मंजू देवी ने किया। कार्यक्रम में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.