कोडरमा, फरवरी 12 -- सतगावां, निज प्रतिनिधि। देशव्यापी हड़ताल और भारत बंद के आह्वान का असर गुरुवार को सतगावां प्रखंड में स्पष्ट रूप से देखने को मिला। 10 से अधिक केंद्रीय ट्रेड यूनियनों द्वारा सरकार की नीतियों के विरोध में बुलाई गई इस हड़ताल के कारण बैंकिंग सेवाएं और स्थानीय व्यापारिक गतिविधियां प्रभावित रहीं। प्रखंड में संचालित बैंक ऑफ इंडिया की सतगावां शाखा और बासोडीह शाखा पूरी तरह बंद रहीं। हड़ताल में बैंक कर्मियों के साथ-साथ बैंक बीसी (बिजनेस कॉरेस्पोंडेंट) यूनियन के सदस्यों ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई। प्रखंड के सभी बीसी केंद्र बंद रहने से ग्रामीण क्षेत्रों में लेन-देन और अन्य वित्तीय सेवाएं ठप हो गईं, जिससे आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। आंदोलनकारी संगठनों का कहना है कि यह संघर्ष कामगारों और किसानों के अस्तित्व से जुड़ा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.