गोरखपुर, जनवरी 28 -- गोरखपुर। निजीकरण के विरोध में बिजली कर्मियों ने बुधवार को मुख्य अभियंता कार्यालय पर प्रदर्शन किया। बिजली कर्मियों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि अगर इलेक्ट्रिसिटी बिल 2025 संसद में लाया गया तो देशव्यापी जन आंदोलन तय है। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति ने बताया कि दस केंद्रीय ट्रेड यूनियनों और संयुक्त किसान मोर्चा की संयुक्त बैठक में यह सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है कि यदि केंद्र सरकार संसद के आगामी बजट सत्र में इलेक्ट्रिसिटी (अमेंडमेंट) बिल 2025 को पेश करने अथवा पारित कराने का प्रयास करती है, तो इसके विरोध में देशभर में व्यापक राष्ट्रव्यापी जन आंदोलन छेड़ा जाएगा। इस दौरान पुष्पेन्द्र सिंह, जीवेश नन्दन, सीबी उपाध्याय, प्रभुनाथ प्रसाद, संगमलाल मौर्य, इस्माइल खान, संदीप श्रीवास्तव, करुणेश त्रिपाठी, ओम गुप्ता, ...