बोकारो, फरवरी 4 -- तेनुघाट। तेनुघाट डैम परिसर स्थित पिकनिक स्पॉट्स में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी बोकारो जिला परिषद की बैठक शाहजहां की अध्यक्षता में की गई। पार्टी के जिला सचिव इफ्तेखार महमूद ने कहा कि वोट के लिए केंद्र के सत्ताधारी पार्टी द्वारा देशवासियों को धर्म के आधार पर बांटने का घृणित काम किया जा रहा है। इससे देश की आन, बान, शान खतरे में चली गई है। सर्वसम्मति से सत्येंद्र कुमार (बोकारो) तथा पोखन महतो (चंद्रपुरा) को सहायक जिला सचिव और चुंबन महतो को कोषाध्यक्ष चुना गया। पंचानन महतो, सत्येंद्र कुमार, रामाश्रय प्रसाद सिंह, सोमर मांझी, शाहजहां, दिवाकर महतो, महेंद्र मुंडा, मोहिउद्दीन अंसारी, पोखर महतो, आईडी सिंह, चुम्बन महतो व मो इस्लाम को जिला कार्यकारिणी समिति के लिए चयन किया गया। सभी पार्टी सदस्यों को निर्देश दिया गया कि 28 अप्रैल तक सदस...