मधेपुरा, मई 24 -- घैलाढ़, संवाद। प्रखंड मुख्यालय में शुक्रवार को एनडीए कार्यकर्ताओं व स्थानीय लोगों ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भारतीय सेना के सम्मान में शौर्य तिरंगा यात्रा निकाली। तिरंगा यात्रा में शामिल लोगों ने भारतीय सेना के प्रति आभार जताते हुए पाकिस्तान मुर्दाबाद व हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए। मंडल अध्यक्ष देव मोहन नेहरू, जदयू प्रखंड अध्यक्ष लाल बहादुर चौधरी, पूर्व मंडल अध्यक्ष डॉ हरित कृष्णा, डॉ बीके आर्यन आदि ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से भारत ने पाकिस्तान को उसकी औकात बतायी और विश्व को एक संदेश दिया कि भारत की अस्मिता पर हमला करने का प्रयास करने वालों को किसी कीमत पर बख्सा नहीं जाएगा। लोगों ने कहा कि भारतीय सेना केवल हमारी सीमाओं की रक्षा ही नहीं करती, बल्कि देशवासियों के आत्मविश्वास और गौरव की भी रक्षा करती है। देशव...