बोकारो, अगस्त 10 -- भारतीय जनता पार्टी भाजपा कसमार प्रखंड कार्यालय में हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने को लेकर शनिवार को कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य रूप से भाजपा नेता सह पूर्व जिला बीस सूत्री कमिटी के उपाध्यक्ष लक्ष्मण नायक मुख्य रूप से उपस्थित थे। इस प्रकार लक्ष्मण नायक ने कहा कि तिरंगा यात्रा केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि राष्ट्रभक्ति, एकता और संगठन के सामूहिक प्रयासों का प्रतीक है। 10 से 14 अगस्त तक स्ववतंत्रता सेनानियों की प्रतिमा को स्वच्छ करना एवं पुष्प अर्पित करना, सेना में पदस्थापित एवं पूर्व सैनिकों के परिजनों को सम्मानित करना एवं तिरंगा यात्रा के माध्यम से आम जनों को जोड़ते हुए राष्ट्र भक्ति के भाव के साथ जोड़ना इस अभियान का उद्देश्य है। इस दौरान इस अभियान को सफल बनाने को लेकर विचार विमर्श किया गया। कार्यशाला में अनिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.