दरभंगा, दिसम्बर 3 -- दरभंगा। भारत के राष्ट्रपति के रूप में डॉ. राजेन्द्र प्रसाद ने आदर्श मर्यादा कायम की। वे भारत एवं बिहार के इतिहास में महान विभूति थे। उनका जीवन काफी संघर्षपूर्ण रहा था, फिर भी उन्होंने परिश्रमपूर्वक अनेकानेक डिग्रियां प्राप्त की थी। भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन एवं देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया। लनामिवि में डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की जयंती पर जुबली हॉल में स्नातकोत्तर समाजशास्त्र विभाग के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में कुलपति प्रो. संजय कुमार चौधरी ने उक्त बातें कही। कुलपति ने कहा कि उनके जीवन एवं कार्यों से प्रभावित होकर हमारे यहां कई अच्छे नेता बने। डॉ. राजेन्द्र प्रसाद कुशल राष्ट्रपति थे। कई बार विधेयकों पर विचार-विमर्श कर वे सुधार के लिए सरकार को वापस भी कर देते थे। उनके जीवन से सादा जीवन और उच्च विचार को अप...