अमरोहा, फरवरी 20 -- रंग पर्व होली पर देशभर में हुरियारों के सिर अमरोहा की रंगीन टोपी सजेगी। 75 पैसे से 110 रुपये तक कीमत वाली अमरोहा की टोपियों की मांग देशभर में रहती है। पेशे से जुड़े कारोबारी व कारीगर टोपी बनाने की कवायद में तेजी से जुटे हैं। लगातार मिल रहे आर्डर के बीच अच्छी आमदनी की आस भी बंधी है। गौरतलब है कि होली पर्व के दौरान हर साल अमरोहा से दूर देश-प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों तक होती है यहां बनी टोपियों की आपूर्ति की जाती है। शहर में 15-20 स्थानों पर कुटीर उद्योग का रूप ले चुकी है टोपी निर्माण की कवायद लगातार जोर पकड़ रही है। कारोबारी, कारीगरों की उम्मीदें भी होली पर मिलने वाले टोपियों के आर्डर की ओर सधी रहती है। शहर के मोहल्ला बटवाल निवासी 74 वर्षीय नसीम बेग बताते हैं कि बीते 40 साल से वह होली की टोपी बनाने के पुश्तैनी कार्य में ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.