देहरादून, जून 14 -- अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक सफाई कर्मचारियों की समस्याओं पर चर्चा हुई। रेसकोर्स स्थित ऑफिसर्स ट्रांजिस्ट में हुई बैठक में वक्ताओं ने सफाई कार्यों में ठेका प्रथा समाप्त करने की मांग उठाई। इसके साथ ही कर्मचारियों को सभी सुविधाएं देने की मांग की है। वक्ताओं ने कहा कि सफाई कर्मचारियों का उत्पीड़न किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। देशभर से आए पदाधिकारियों ने सफाई कर्मचारियों की समस्याएं रखीं। कहा कि सफाई कर्मचारियों की समस्याओं के लिए एकजुट होने की जरूरत है। संघ का स्वाभिमान सम्मेलन रविवार को नगर निगम में होगा। इस मौके पर दर्जाधारी डॉ. देवेंद्र भसीन, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव राजपाल महरोलिया, उत्तराखंड अध्यक्ष चौधरी सुनील राजौर, भगवत प्रसाद मकवाना, विनोद गोदियाल, दीपक ढिलोड, विशाल बिर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.