कानपुर, फरवरी 24 -- देशभर के कृषि स्टार्टअप्स को अब आईआईटी कानपुर बढ़ावा देगा। जिसमें प्रिसिजन फार्मिंग, एग्री-बायोटेक, पोस्ट-हार्वेस्ट टेक्नोलॉजी और अन्य कृषि क्षेत्रों में नवाचार को मजबूत किया जाएगा। साथ ही, कृषि क्षेत्र में नए और प्रभावी समाधान विकसित किए जाएंगे। इसको लेकर आईआईटी कानपुर के फर्स्ट (फाउंडेशन फॉर इनोवेशन एंड रिसर्च इन साइंस एंड टेक्नोलॉजी) को कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार की योजना आरकेवीवाई-रफ्तार (राष्ट्रीय कृषि विकास योजना - रिम्यूनरेटिव अप्रोचेस फॉर एग्रीकल्चर एंड एलाइड सेक्टर रीजुवनेशन) का नॉलेज पार्टनर नियुक्त किया है। आईआईटी कानपुर के नोएडा आउटरिच सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में औपचारिक रूप से समझौता भी किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के सचिव देवेश चतुर्वेदी रहे। नॉलेज पार्...