पटना, फरवरी 20 -- एंडोक्राइन सोसायटी ऑफ इंडिया बिहार चैप्टर के तत्वावधान में बिहार का पहला एंडोक्राइन सम्मेलन चाणक्य होटल में 21 और 22 फरवरी को होगा। सोसायटी के अध्यक्ष डॉ. संतोष सिंह और सचिव डॉ. वेद प्रकाश ने बताया कि सम्मेलन में देश भर के ग्रंथि रोग विशेषज्ञ भाग लेंगे । सम्मेलन में विभिन्न ग्रंथि रोग जैसे कि मोटापा, मधुमेह, थायराइड, कैल्शियम, बच्चों का विकास और कद बढ़ना, महिलाओं की मासिक समस्या आदि रोगों पर चर्चा होगी। सम्मेलन का उद्देश्य चिकित्सा जगत में एंडोक्राइन विज्ञान की जटिलताओं को सरल करना है, ताकि अधिक से अधिक ग्रंथि रोग की जागरूकता आए और मरीजों को लाभ हो। एंडोक्राइन सोसायटी ऑफ इंडिया बिहार चैप्टर की स्थापना पिछले वर्ष हुई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...