बाराबंकी, जनवरी 28 -- बाराबंकी। देशभक्ति से ओत-प्रोत फिल्म 'बॉर्डर-2' को उत्तर प्रदेश में टैक्स फ्री किए जाने की मांग को लेकर अधिवक्ताओं एवं स्वयंसेवकों के एक समूह ने मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार को ज्ञापन भेजा है। प्रार्थना पत्र में कहा गया है कि यह फिल्म भारतीय सेना के शौर्य, बलिदान और राष्ट्रप्रेम की भावना को जीवंत रूप में प्रस्तुत करती है। ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि 'बॉर्डर-2' जैसी फिल्में समाज, विशेषकर बच्चों और युवाओं में देशभक्ति की भावना जागृत करती हैं। बताया कि वे स्वयं इस फिल्म को देख चुके हैं और इससे गहराई से प्रेरित हुए हैं। हालांकि, प्रदेश के कई बच्चे और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोग महंगे टिकट के कारण ऐसी प्रेरणादायक फिल्मों से वंचित रह जाते हैं। प्रार्थना पत्र में यह भी कहा गया है कि यदि फिल्म को टैक्स फ्री किया ज...